Thu. Mar 30th, 2023
Nitin Gadkari: नितिन गडकरी की ट्विटर पोस्ट पर शुरू हुई राजनीति
Spread the love

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी की ट्विटर पोस्ट पर शुरू हुई राजनीति , शिवसेना नेता ने लगाए दहेज प्रथा को बढ़ावा देने के आरोप

Nitin Gadkari ने वीडियो में लड़की को विदाई करते हूए दिखाया गया है। देख पा रहे है कि पिता बेटी को विदा करते हुए रो रहे हैं। तभी अक्षय कुमार वहा आते हैं और उन्हें बेटी-दामाद की सुरक्षा को लेकर सतर्क करते हैं।

Amazon Sale: स्मार्टफोन्स पर भारी छूट,सिर्फ 6000 रुपये में खरीदें बिल्कुल नया फोन

कार में 6 एयरबैग्स की बात करने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक पोस्ट से राजनीति शुरू हो गयी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसे लोग दहेज प्रथा से जोड़कर देख रहे है। साथ ही इस वीडियो में नजर आ रहे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी राजनेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं

Nitin Gadkari, Akshay Kumar, 6 Airbags in Cars, Airbags News, Nitin Gadkari Updates, Nitin Gadkari 6 Airbags
Nitin Gadkari

मामला क्या है

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 6 एयरबैग के समर्थन में शुक्रवार को एक वीडियो अपने ट्विटर पर  शेयर किया था। उन्होंने लिखा, ‘6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।’ इस वीडियो में अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। अब यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो के जरिए दहेज प्रथा का प्रचार किया जा रहा है। भारत में दहेज लेना या देना दोनों दंडनीय अपराध है।

क्या है वीडियो में:

वीडियो में लड़की के विदाई के दृश्य को दिखाया गया है। नजर आ रहा है कि पिता बेटी को विदा करते हुए रो रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार आते हैं और उन्हें बेटी-दामाद की सुरक्षा को लेकर सतर्क करते हैं। वह कहते हैं, ‘ऐसी गाड़ी में बेटी को विदा करोगे तो रोना तो आएगा ही…’ इसके बाद पिता गाड़ी की खूबियां गिनाते हैं, लेकिन कुमार 6 एयरबैग के बारे में पूछते हैं। वीडियो के अंत में गाड़ी बदल दी जाती है।

Nitin Gadkari
Nitin Gadkari

शिवसेना नेता ने उठाए सवाल :
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘यह समस्या से भरा विज्ञापन है। कौन ऐसे क्रिएटिव्स को पास करता है?  क्या सरकार सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है या इस एड के जरिए दहेज को बढ़ावा दे रहे हैं।’ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि भारत सरकार को आधिकारिक रूप से दहेज प्रथा को बढ़ाते हुए देखना बुरा लग रहा है।

1947 में अलग हुए भाई-बहन 75 साल बाद करतारपुर में मिले, देखने वालों की आँखे हुई नम 1947 में अलग हुए भाई-बहन 75 साल बाद करतारपुर में मिले, देखने वालों की आँखे हुई नम

By Nishant