Mulayam Singh Yadav funeral :
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।
सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके आवास वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है।
Post Office Requirement: डाकघर में निकली 8वीं पास वालो के लिए नौकरी, जाने पूरी जानकारी
मुलायम आवास पर नेता जी के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग(Mulayam Singh Yadav funeral)
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके पैतृक घर सैफई में श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
जयाप्रदा ने ‘नेता जी’ के निधन पर जताया शोक
10 बजे सैफई के मेला ग्राउंड में रखा जाएगा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी हो सकते हैं अंतिम संस्कार में शामिल
ममता और नीतीश भी हो सकते हैं अंतिम संस्कार में शामिल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, “वह उच्च सम्मान के नेता थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। भगवान आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।”
कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 11 बजे लोक भवन में होगी कैबिनेट बैठक।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रामलीला ग्राउंड में रखा जाएगा।


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट, किडनी, सीने में संक्रमण, कम ऑक्सीजन लेवल, लो ब्लड प्रेशर सहित कई तरह की समस्या थी। दो अक्तूबर को स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने लगातार उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरकार ने कैबिनेट के सभी प्रस्ताव स्थगति कर दिए। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
[…] Mulayam Singh Yadav: आज दोपहर बाद तीन बजे सैफई में ह… […]