लिज ट्रस: LIZ TRUSS होगी ब्रिटेन की अगली PM,भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया
47 साल की लिज ट्रस बनेगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री। उन्होंने ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक को पराजित कर दिया। दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में एक दमदार नेता के रूप मै जाना जाता है। जीतने के बाद लिज ने ऋषि सुनक के बारे में कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले लोग हैं। परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया|
नरमा – कपास का भाव जायेगा 20 हजार के पार ? 5-6-7-September2022-23 क्या नरमा होगा एक्सपोर्ट.


लिज ब्रिटेन तीसरी महिला प्रधानमंत्री(PM) होंगी। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पद पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज ट्रस को जीत की बधाई दी। PM मोदीने कहा, भरोसा है कि आपकी लीडरशिप में भारत-ब्रिटेन के रिश्ते और मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बनी रहेगी। नई रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
-
लिज ट्रस व ऋषि सुनक कितने वोट मिले
- लिज ट्रस : 81,326
- ऋषि सुनक : 60,399
- कुल वोट थे : 172,437
- कुल वोटिंग : 82.6%
- वोट रिजेक्ट हुए : 654
लीज ट्रस को हार बिल्कुल पसंद नहीं :
लिज जब 7 साल की थीं, तब उन्होंने स्कूल के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री, अपनी आदर्श और आयरन लेडी मार्गरेट थैचर का रोल प्ले किया था। लिज के भाई ने एक इंटरव्यू में कहा था- उन्हें बचपन से ही हार से सख्त नफरत है। मुझे याद है कि बचपन में जब हम खेलते थे तो वो कहीं हार न जाएं, इसलिए खेल के बीच से ही भाग जाती थीं। हालांकि उम्र के साथ उन्होंने कमियों को दूर किया।
मंगलवार यानी 6 सितंबर को किसिंग सेरेमनी और नए PM की शपथ
- 6 सितंबर यानी मंगलवार को जॉनसन PM हाउस 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बतौर प्रधानमंत्री आखिरी भाषण देंगे। इसके बाद महारानी को इस्तीफा सौंपने के लिए स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। फिलहाल, क्वीन एलिजाबेथ यहीं हैं। 96 साल की क्वीन को चलने में दिक्कत है, लिहाजा जॉनसन और लिज दोनों उनके पास जाएंगे। आमतौर पर यह काम बकिंघम पैलेस में किया जाता है।
- जॉनसन जब क्वीन को इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद लिज क्वीन से मिलेंगी। पारंपरिक रूप से इस मुलाकात को ‘किसिंग हैंड्स’ सेरेमनी कहा जाता है। हालांकि इस बार क्वीन की खराब सेहत को देखते हुए यह सेरेमनी सिम्बॉलिक यानी प्रतीकात्मक होगी। शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में होगा।
- आधिकारिक नियुक्ति होते ही नई PM लिज वापस लंदन आएंगी। यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट से उनका पहला भाषण होगा।
- लंदन के समय के मुताबिक शाम करीब 4 बजे भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री लिज अपनी कैबिनेट की नियुक्ति करेंगीं। क्वीन मंत्रियों को जूम कॉल पर शपथ दिलाएंगी। उनके हेड ऑफ द डिपार्टमेंट मंत्रियों को ‘सील या मुहर’ सौंपने की रस्म पूरी करेंगे।
- नई कैबिनेट की पहली बैठक बुधवार (7 सितंबर) को होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री लिज पहली बार सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) पहुंचेंगी।


लाई में बोरिस जॉनसन ने कई विवादों में घिरने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया पद से इस्तीफा दे दिया था. ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी सत्ता में है और सत्ता धारी दल का मुखिया ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार होता है.ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने इस मुकाबले में भारतमूल के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को पछाड़ा है. 1992 में बनी कमिटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेड्री ने 47 साल की लिज ट्रस के इस मुकाबले में जीतने की घोषणा की. वह कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं और पार्टी के लीडरशिप के चुनाव के अधिकारी भी थे.
डूंगरपुर अनोखा एकतरफा प्यार ,21 बार I LOVE YOU लिखकर लगा ली फांसी