Thu. Mar 30th, 2023
Haryana Teachers Vacancy :TGT के 7471 पदों पर निकली भर्ती, HTET पास कर पाएंगे अप्लाई
Spread the love

Haryana Teachers Vacancy :TGT के 7471 पदों पर निकली भर्ती

हरियाणा के युवाओं को 7 साल बाद सरकारी टीचर बनने का मौका मिल रहा है। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) की 7471 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए लोग 5 से 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। 28 अक्टूबर तक फीस जमा कर पाएंगे।

आवेदन के बाद होगी परीक्षा

आवेदन के बाद स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। 95 अंकों का एग्जाम होगा। 5 अंक सामाजिक और आर्थिक आधार पर तय होंगे। आयोग का यह प्रयास रहेगा कि भर्ती को 2023 के पहले 2 माह में पूरा कर लिया जाए।

Haryana News:-हरियाणा की मुख्य खबरे, HTET पात्रता रद्द…..अभ्यर्थियों के एक लाख HTET प्रमाणपत्र दिसंबर में होंगे रद्द, 8 वर्ष पहले बीएड करने वालों की मुसीबत बढ़ी

Haryana Teachers Vacancy :TGT के 7471 पदों पर निकली भर्ती,
Haryana Teachers Vacancy

2015 में HTET पास के लिए भर्ती अहम

7 साल बाद होने वाली यह भर्ती 2015 में HTET पास युवाओं के लिए अहम मानी जा रही है। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में HTET की वैधता ही 7 साल तक है। यदि यह भर्ती दिसंबर के बाद निकलती तो उनके प्रमाण पत्र रद्द हो जाते।

HTET पास ही कर पाएंगे आवेदन

अच्छी बात यह है कि HTET पास युवा ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे, लेकिन इसमें दूसरे राज्यों के लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह सिर्फ हरियाणावासियों के लिए है।

किस विषय में कितने पद

Haryana Teachers Vacancy
Haryana Teachers Vacancy

अंग्रेजी विषय के लिए 1751

होम साइंस 73

म्यूजिक 10

फिजिकल एजुकेशन 821

आर्ट्स 1443

संस्कृत 714

साइंस 1297

उर्दू के 21 पद तय किए गए हैं।

मेवात कैडर के लिए अलग से भर्ती निकाली गई है।

facebook

By Nishant