Thu. Mar 30th, 2023
Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा में पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, राज्य के चुनाव आयोग ने किया तारीख का एलान
Spread the love

Haryana Panchayat Election 2022

Haryana Panchayat Election ने चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। पहले चरण में राज्य के 10 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे जिलों में चुनाव की घोषणा बाद में होगी। पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।

पहले चरण में जिन 10 जिलों में पंचायत चुनाव होंगे, उनमें भिवानी, फतेहाबाद,झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर शामिल है। इन जिलों में 14 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे जो 19 अक्टूबर तक चलेंगे। 20 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 21 अक्टूबर दोपहर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

शराब घोटाले में दिल्ली-पंजाब-हैदराबाद में 35 ठिकानों पर ED के छापे, केजरीवाल ने कसा ये तंज

इन 10 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। सरपंच-पंचों के लिए वोटिंग 2 नवंबर को होगी। सरपंच-पंचों के लिए काउंटिंग मतदान खत्म होते ही शुरू हो जाएगी। जबकि जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना राज्य के बाकी जिलों में चुनाव खत्म होने के बाद एक साथ कराई जाएगी।

राज्य के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने दी जानकारी

भिवानी ,फतेहाबाद ,झज्जर , जींद ,कैथल ,नुहं ,पंचकूला ,पानीपत औऱ यमुनानगर में होंगे पहले चरण का चुनाव,

14 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी

जिला परिषद के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा

सरपंच ,पंच औऱ ग्राम पंचायत के लिए 2 नबम्बर को मतदान होगा

दूसरे चरण के चुनाव की जानकारी देने के लिए दोबारा से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

सिरसा ज़िले में दूसरे चरण में होंगे चुनाव।

Haryana Panchayat Election 2022
Haryana Panchayat Election 2022

पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्टूबर होगे चुनाव,

सरपंच और पंच के लिए 2 नवंबर को होगे चुनाव

8 अक्टूबर को होगा नोटिफिकेशन जारी,

14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नॉमिनेशन,

20 अक्टूबर को नॉमिनेशन की होगी छँटनी,

21 अक्टूबर को वापस लिए जा सकते नॉमिनेशन

Haryana Panchayat Election 2022
Haryana Panchayat Election 2022

हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले और दूसरे चरण में 11-11 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग पहले चरण के चुनाव की घोषणा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने दि जानकारी।

आयोग ने 70 हजार से अधिक ईवीएम पंचायती राज चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगवाई हुई हैं। लगभग पांच हजार ईवीएम रिजर्व रहेंगी। चुनाव की घोषणा के बाद पांच दिन में अधिसूचना जारी होगी। पांच दिन का समय उम्मीदवारों को नामांकन के लिए मिलेगा। दो दिन छंटनी और नाम वापसी के लिए रहेंगे। आठ दिन का समय प्रचार के लिए रहेगा। इसके बाद पांच दिन के भीतर मतदान और मतगणना होगी।

तीन नवंबर को आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान है और छह को मतगणना होगी। आठ नवंबर को यहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की अधिसूचना जारी की जाएगी। आदमपुर हलके में शहरी क्षेत्र नहीं है, यहां सभी मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इसलिए इस हलके की पंचायतों, जिला परिषद, सरपंच और पंच का चुनाव दूसरे चरण में हो सकता है। प्रदेश में पौने दो साल देरी से पंचायती राज चुनाव हो रहे हैं।

1.20 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

 

  • कुल जिले   22
  • कुल ब्लॉक 143
  • ग्राम पंचायतों में चुनाव 6220
  • पंच के पद 61993
  • पंचायत समिति  3081
  • जिला परिषद सीट 411
  • कुल सीट 71682
  • कुल मतदाता 12043073
  • मतदान केंद्र  14637

चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता

Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा में पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, राज्य के चुनाव आयोग ने किया तारीख का एलान
Haryana Panchayat Election 2022
  • जिला परिषद के मेंबर के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं रखी गई है। महिला और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।
  • पंचायत समिति के मेंबर के चुनाव के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला और SC वर्ग के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।
  • सरंपच चुनाव के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिलाओं और SC वर्ग के लिए के 8वीं की पढ़ाई जरूरी है।
  • पंच के पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं और महिलाओं एवं SC वर्ग के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।

 

चुनाव होंगे लेकिन रिजल्ट कोर्ट के फैसले पर निर्भर
हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में बीसी-ए को 8% और महिलाओं को 50% आरक्षण प्रावधान किया था। इसे कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसकी वजह से चुनाव नहीं हो सके। इसकी सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट ने सरकार को स्पष्ट किया है कि वह चुनाव नए प्रावधान से करा सकती है, पर इसका रिजल्ट कोर्ट के आखिरी फैसले पर निर्भर रहेगा।

https://twitter.com/i/status/1576780417499222016

By Nishant

3 thoughts on “Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा में पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, राज्य के चुनाव आयोग ने किया तारीख का एलान”

Comments are closed.