Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी में प्लेन से उतारा, यात्रीओ ने कहा- नशे में धुत थे भगवंत मान, उनकी वजह से 4 घंटे लेट हुई फ्लाइट
Bhagwant Mann: Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल एक बार फिर भगवंत मान विवादों में फसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में एक विमान से भगवंत मान को उतार दिया गया था। इसको लेकर पंजाब की सियासत गर्मा गयी है।


पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान एक बार फिर विवादों मै फस गए हैं। इस बार मामला उन्हें जर्मनी में एक जहाज से नीचे उतारने को लेकर है। खास बात यह है कि, भगवंत मान के विमान से उतारे जाने को लेकर प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने सोमवार को जालंधर में दावा किया कि भगवंत मान की नशे मे हालत ऐसी थी कि वह जहाज में बैठने लायक नहीं थे। इसी वजह है कि उन्हें फ्लाइट से उतारा दिया गया था। इतना ही नहीं जहाज से भगवंत मान का सामान भी निकाल दिया गया था।
AAP के मीडिया कम्युनिकेशन के निदेशक चंदर सुता डोगरा ने बताया था कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी वजह से 17 तारीख की बजाय वे 18 तारीख को दिल्ली रवाना हुए। उधर, AAP ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। CM कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था।


सुखबीर के मुताबिक, एयरलाइंस ने ये कदम इसलिए उठाया क्यों कि सीएम मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। हालांकि, बादल ने ये दावा मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किया।
ये पहला मौका नहीं है जब भगवंत मान ज्यादा शराब पीने की वजह से विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे शराब के नशे में पंजाब में कैंपेन करते दिखाई दिए थे।
भगवंत मान के चलते 4 घंटे लेट हो गई फ्लाइट
दरअसल, भगवंत मान हाल ही में जर्मनी गए थे। अब सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि साथ के यात्रियों के हवाले से चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था, क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक शराब पी रखी थी।
मान की वजह से लुफ्थांसा फ्लाइट भी चार घंटे देरी से चली। उन्होंने कहा कि, ये रिपोर्ट पंजाबियों को दुनियाभर में शर्मिंदा करने वाली है।
अरविंद केजरीवाल से मांगी सफाई
इतना ही नहीं, बादल ने आगे लिखा, चौंकाने वाली बात ये है कि पंजाब की सरकार मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह की रिपोर्ट पर अभी तक कोई सफाई नहीं दी है।
इस मामले में अरविंद केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल हैं। यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए।